पंजाब की मिट्टी की महक दिल्ली की रगों में रची-बसी है। हम एक ही परिवार हैं, और जब पंजाब संकट में है तो दिल्ली उसका दर्द बाँटने के लिए उसके साथ खड़ी है।
सभी मंत्रियों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने इतने कम समय में भोजन सामग्री से लेकर हर आवश्यक वस्तु की व्यवस्था सुनिश्चित की।
मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी से भी बात की है और उन्हें आश्वस्त किया है कि इस कठिन घड़ी में दिल्ली पंजाब के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी सहित दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहे।
दुख की घड़ी में पूरा देश एक परिवार की तरह हर पंजाबवासी के साथ खड़ा है।


